*बरनवाल सेवा समिति ने महाराज अहिबरन जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ। स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाराज अहिबरन की जयंती के उपलक्ष में बरनवाल सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए राजा साहब की पुरानी कोठी के मैदान में पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई।

शोभा यात्रा के दौरान राजा साहब सिंगरामऊ कुंवर मृगेंद्र सिंह उर्फ “शिव बाबा” ने बस पड़ाव स्थित अपने आवास के सामने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सेवा समिति के संरक्षक इंद्र कुमार बरनवाल ने महाराज अहिबरन की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराज अहिबरन व्यापारियों के नगर “बरन” के भारतीय राजा थे और बरनवाल समाज स्वयं को उन्हीं का वंशज मानता है।

इस अवसर पर बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष लालचंद्र बरनवाल, युवा समिति अध्यक्ष पवन बरनवाल उर्फ मुन्नू, महिला समिति की अध्यक्ष कविता बरनवाल सहित बसंत लाल, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह (प्रधान), वरुण सिंह, आशुतोष सिंह, नंदन सिंह, अंकित बरनवाल समेत समाज के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
