*12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
प्रेम शर्मा
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरा मऊ गांव निवासी इंटर की छात्रा ने बृहस्पतिवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया| सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल फंदे से उतारा, उसे उपचार के लिए जौनपुर के नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जाया गया| जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतका के परिजनों ने शव को वापस घर लाकर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया|
पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया| बक्शा के चपरामऊ गांव निवासी इतेंद्र यादव की बीस वर्षीया मृतका पुत्री वसु यादव12वीं की छात्रा थी| पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
