बदलापुर के चिकित्सक डॉ. चंद्र प्रकाश ‘शाइनिंग स्टार ऑफ होम्योपैथी अवार्ड’ से सम्मानित

*बदलापुर के चिकित्सक डॉ. चंद्र प्रकाश ‘शाइनिंग स्टार ऑफ होम्योपैथी अवार्ड’ से सम्मानित*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. चंद्र प्रकाश को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान ‘शाइनिंग स्टार ऑफ होम्योपैथी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनाथ सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर बृजेश पाठक एवं डॉ प्रियंका मौर्य मौजूद रहीं।

 

डॉ. चंद्र प्रकाश इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इनमें भारत श्री अवार्ड, होम्यो आइकॉन अवार्ड, राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान, होमियो प्राइड, होमियो केयर, होमियो एक्सीलेंस तथा भारत गौरव सम्मान सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र शामिल हैं।

सम्मान प्राप्ति के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे बदलापुर क्षेत्र की जनता की है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों की नि:शुल्क सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

 

उन्होंने बताया कि आशाराम सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिदिन बेजुबान पशुओं को भी नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की खबर उन्हें और अधिक सेवा के लिए प्रेरित करती है।

 

स्थानीय लोगों ने डॉ. चंद्र प्रकाश की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *