प्रतापगढ़ में विद्युत उपखंड आसपुर देवसरा में ओ टी एस के प्रथम चरण के अंत में उपभोक्ताओं की लगी भारी भीड़

*प्रतापगढ़ में विद्युत उपखंड आसपुर देवसरा में ओ टी एस के प्रथम चरण के अंत में उपभोक्ताओं की लगी भारी भीड़*

*एसडीओ उत्कर्ष चंद्रा ने बताया शाम तक 350 से अधिक उपभोक्ताओं ने कटाई रसीद और बड़ी संख्या में जमा किया बिल*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के विद्युत उपखंड आशापुर देवसरा में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। यह भीड़ बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के पहले चरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर के करीब आने के कारण उमड़ी है।योजना के पहले चरण के तहत, विभाग 31 दिसंबर तक सरचार्ज में शत-प्रतिशत और मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दे रहा है। बकाया विद्युत उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपनी लंबित धनराशि जमा कर सकते हैं। पहला चरण 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद दूसरा चरण 1 जनवरी से शुरू होगा। इस दूसरे चरण में भी विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए छूट का प्रावधान है। घरेलू उपभोक्ताओं और छोटी दुकानों के लिए, मूल बकाया में अधिकतम 25 प्रतिशत तक की छूट और ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। सुबह से ही पावर हाउस पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसडीओ उत्कर्ष चंद्रा व अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह व विद्युत कर्मचारी भी समय से पहुंच कर अपने-अपने कार्य में लग गए । एसडीओ द्वारा बताया गया । शाम तक लगभग ढकवा व आसपुर देवसरा मिलाकर तीन सौ पचास से ज्यादा रसीद काटी गई। और 500 से ज्यादा लोगों ने बिल जमा किया। एसडीओ उत्कर्ष चंद्रा व अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की। कल 31 दिसंबर यानी प्रथम चरण का अंतिम दिवस है । ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर विद्युत बिल में अत्यधिक छूट का लाभ ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *