*टेलीफोन विभाग द्वारा बड़ी लापरवाही जो बन रही है दुर्घटना का कारण*
*नगर पंचायत ढकवा*
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के फोरलेन बाईपास के बगल टेलीफोन विभाग द्वारा छोटे-छोटे गड्ढे बना कर छोड़ दिए गए है जो आए दिन जानवरों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहा हैं आज दिनाक 17 फरवरी 2024 को नगर पंचायत ढकवा के वार्ड नंबर आठ में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली सुबह एक गड्ढे में एक जानवर गिर गया था जो जिंदगी और
मौत से संघर्ष कर रहा था नगर वासियों द्वारा उसे किसी तरह निकाला गया तत्पश्चात प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ अनिल कुमार मिश्र के द्वारा पशु अधिकारी आनंद कुमार यादव को फोन किया गया उन्होंने तुरंत टीम भेजी जानवर का ट्रीटमेंट किया गया तब जाकर उसकी जान बची अतः सरकार से अनुरोध है सभी विभाग को निर्देशित करें जो भी गड्ढे खोदे जाएं किसी भी कार्य के लिए उसे ढक दिया जाए जिससे इस प्रकार की घटना ना घटे काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे विनोद उपाध्याय हरे कृष्णा पांडे कृष्ण पाल मिश्रा रामधनी गुप्ता दिलीप मिश्रा संतोष कुमार मिश्रा रामानंद मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे
