*नवोदय महाविद्यालय रामीपुर में टैबलेट का वितरण, छात्रों के खिले चेहरे*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ क्षेत्र के रामीपुर स्थित नवोदय महाविद्यालय मेढा, जौनपुर में सोमवार को छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह तथा प्रबंधक राज नारायण तिवारी कार्यवाहक प्रदीप कुमार तिवारी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को टैबलेट सौंपे।
टैबलेट प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा और प्राचार्य डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा से छात्रों का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से श्री राहुल कुमार मिश्रा संस्कृत प्रवक्ता श्री विजय कुमार मौर्य प्रवक्ता श्री समरजीत बड़े बाबू गोसेवक रमन मिश्रा सहित आदि गणमान्य उपस्थित रहे
