भाजपा नेता व समाजसेवी मेजर अमर बहादुर सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भाजपा नेता व समाजसेवी मेजर अमर बहादुर सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रिपोर्ट: शिवपूजन मिश्रा

सिगरामऊ। स्थानीय बाजार में स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को भाजपा के पूर्व नेता और समाजसेवी स्वर्गीय मेजर अमर बहादुर सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने मेजर अमर बहादुर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विद्यालय की प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने मिलकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्भुत योगदान को याद किया।

डॉ. संजय सिंह ने मेजर अमर बहादुर सिंह के व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे शिक्षा प्रेमी थे और इसी कारण आज भी उनकी यादों को सम्मान मिलता है।उन्होंने यह भी बताया कि मेजर साहब की याद में विद्यालय में सौ छात्राओं को दो साल तक निःशुल्क शिक्षा तथा समान निःशुल्क प्रदान किया जाता है, ताकि उनकी शिक्षा का सपना साकार हो सके।इस अवसर पर नसरुल्लाह हाशमी, अरविंद दूबे, सौरभ दूबे, पूजा मिश्रा, प्रांजलि दूबे, पूनम सिंह, अर्पिता रावत, अनीता पांडेय, सोनी सिंह, राकेश उपाध्याय, बृजेश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *