प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा रोते हुई गरीब महिला की रात 9 बजे की गई मदत

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा रोते हुई गरीब महिला की रात 9 बजे की गई मदत*

 

*उत्तर प्रदेश परिवहन की बस में छूटी हुई तीन हजार की दवा को वाराणसी से मंगवाकर महिला को किया सुपुर्द*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में कल शाम लगभग 8 बजे के आसपास दो महिलाएं नगर पंचायत ढकवा पुलिस चौकी पर परेशान रोती हुई आई। उन लोगों के द्वारा बताया गया की वह सुल्तानपुर दवा लेकर आ रही थी और ढकवा में उतर ग‌ई उतरने के बाद पता चला कि उनकी दवा जो 3000 हजार की थी वह बस में छूट गई है। महिलाओं की परेशानी को देखते हुए। तत्काल चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी ने मानवता की मिसाल पेश की सक्रियता दिखाते हुए घंटे भर मेहनत के बाद पुष्टि कर ली की की दवा सुरक्षित बस में है ।रोडवेज की टिकट जो उस महिला के पास थी उस पर बस का नंबर था वह बस सुल्तानपुर से बनारस जा रही थी ए .आर .एम जौनपुर व ए .आर .एम वाराणसी से बात करने के बाद बस कंडक्टर का मोबाइल नंबर मिला तत्पश्चात कंडक्टर से बात किया उन्होंने बताया बस बनारस पहुंच चुकी थी । आज सुबह 11 बजे के आस पास बस कंडक्टर के द्वारा दवा ढकवा चौकी पर दी गई । महिला को बुलाकर उनकी दवा उनको दे दिया । दवा पाते ही महिलाओं के चेहरे खिल गए । महिलाओं द्वारा आसपुर देवसरा पुलिस के कार्य की प्रशंसा की गई। और ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव और उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी को धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *