*जौनपुर: उप महानिरीक्षक कारागार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण*

*जौनपुर: उप महानिरीक्षक कारागार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण*

 

*सुरक्षा व व्यवस्थाओं की ली जानकारी संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश डॉ. रामधनी ने रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों की सुविधा तक का विस्तृत जायजा लिया।

 

उप महानिरीक्षक ने सबसे पहले जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, लेखा रजिस्टरों और जेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बंदी गृह की बैरकों और अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान डॉ. रामधनी ने बंदियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था और दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण की स्थिति और वृद्ध बंदियों की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (शहरी) आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने कारागार में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आगे भी सतत निगरानी का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *