*प्रतापगढ नीलगाय बचाने में बाइक सवार अनियंत्रित, अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की मौत दो घायल*
*अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी आसपुर देवसरा पुलिस*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी नहर के सामने शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार छतपाल गंज, थाना देलहूपुर निवासी राजपति उम्र 50 वर्ष पत्नी मेवा लाल, उनकी बेटी सोनी कनौजिया 25 वर्ष और बेटा शुभम कनौजिया 19 वर्ष बाइक से अपने घर छत्रगढ से पट्टी ढकवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे तेलियानी नहर के सामने पहुंचे। अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से अमरगढ़ की दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित गति में घायलों को जोरदार टक्कर मार दी और उनको रौदता हुआ निकल गया।हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से तीनों को तत्काल अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमारी और सोनी कनौजिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक शुभम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
