*सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
बदलापुर जौनपुर। क्षेत्र की चर्चित सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गंगटोक सिक्किम में आयोजित पूर्वोत्तर युवा महोत्सव में प्रतिभाग करके महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मुमताज अंसारी और दोनों स्वयं सेविकाएं काजल उपाध्याय और श्रेया मौर्य को महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारीगण के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में प्रयोगशाला सहायक श्री राजुल सिंह तथा श्री राघवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 तमन्ना नाज़ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस०पी० सिंह ने कहा काजल उपाध्याय और श्रेया मौर्य तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुमताज अंसारी ने राष्ट्रीय पटल पर पूर्वांचल के साथ ही साथ पूरे प्रदेश को नामांकित कराया है यह हमारे महाविद्यालय के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण है।
