जप और ध्यान से होती है भगवत प्राप्ति : पंकज महाराज

*जप और ध्यान से होती है भगवत प्राप्ति : पंकज महाराज*

*कुशहा (सिंगरामऊ) में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस रही अलर्ट मोड पर*

************”********

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ। क्षेत्र के कुशहा बाजार में चल रहे सत्संग कार्यक्रम के 108वें दिन रविवार को श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जप, योग, ज्ञान और वैराग्य — ये चारों भगवत प्राप्ति के प्रमुख साधन हैं। इनमें से कोई एक भी साधन अपनाने वाला व्यक्ति प्रभु प्राप्ति का मार्ग पा सकता है।

उन्होंने कहा कि जप के लिए न तो जंगल जाने की आवश्यकता है और न ही घर से दूर जाने की, क्योंकि मनुष्य अपने घर में ही भगवत नाम का सुमिरन करके उस सर्वव्यापी परमात्मा को प्राप्त कर सकता है जो सभी आत्माओं में विद्यमान है।

 

संत पंकज महाराज ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि “गुरु वही है जो शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए।” उन्होंने कहा कि जो गुरु शिष्य के दुख को दूर न करे और केवल उसका धन हरण करे, वह घोर नरक वासी होता है।

 

प्रवचन स्थल पर श्रद्धालु भक्तों की इतनी बड़ी भीड़ उमड़ी कि पूरा पंडाल खचाखच भर गया। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आयोजन समिति ने पंडाल के बाहर भी व्यवस्था की, ताकि सभी श्रद्धालु संत दर्शन और प्रवचन का लाभ ले सकें।

 

एक दिन पहले से ही दूर-दराज़ से आए भक्त कुशवाहा बाजार के उत्तर दिशा में ठहर चुके थे, जिनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं श्रद्धालुओं ने की थी।

 

सुरक्षा की दृष्टि से सिंगरामऊ थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद अपने हमराह सिपाहियों के साथ मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *