नगर पंचायत कोइरीपुर में शुरू हुआ एकता रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता
चांदा:कोइरीपुर…
नगर पंचायत कोइरीपुर के गांधी नगर वार्ड (तकिया के पास) स्थित शिवाला रोड पर एकता रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कोइरीपुर चौकी प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा और प्रेमा बुआ ने रिबन काटकर किया।
प्रतियोगिता की एंट्री फीस 501 रुपये निर्धारित की गई है। उद्घाटन समारोह के बाद उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र का सम्मान किया। प्रेमा बुआ ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और मैच की सफलता के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन का संदेश भी देती है। यह सिखाती है कि कैसे हम अपने विश्वास को जीत की दिशा में ले जा सकते हैं।
चौकी प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों से खेल में सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी टीमें एक-दूसरे का सम्मान करें और कमेटी व अंपायर द्वारा लिए गए निर्णयों को स्वीकार करें। उन्होंने प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की बहसबाजी से बचने की सलाह दी।
शर्मा जी ने कमेटी सदस्यों को भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का उपद्रव न हो। यदि कोई विवाद की स्थिति बनती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो।
इस प्रतियोगिता के आयोजकों में आमिर रंगरेज, अनस अंसारी, अभिषेक और अमन शामिल हैं।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
