श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के तत्वावधान में प्रकश पर्व दिपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,
इस अवसर पर निम्न कार्य क्रम आयोजित किया गया,
प्रातःकालीन सफाई एंव श्रमदान,विद्यालय स्टाफ एंव पूर्णिमा सिंह, मिहिर कुमार के नेतृत्व.
मे माँ महा मैत्त्रायायनी योगिनी अकेडमी के बच्चों के मध्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
जिसमे शैली, श्रेया, जाह्नवी, प्रिज्जवल, अक्षत सिंह, श्रेयांस, सुहानी, हुनर, अनुज,
प्रियांशू, शिवशक्ति आदि बच्चों ने बड़े ही सुन्दर रंगोली बनाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया 
सांयकाल दीपोत्सव का आयोजन कर पूरे विद्यालय एंव आश्रम परिसर को बड़े ही सुन्दर ढंग से मिट्टी के दीयों से सजाकर प्रज्वलित किया गया, अमावस की रात मे टिमटिमाते हुए दीपक मानों हमें
अन्धकार से निकल कर प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश दे रहा हो
अन्त में प्रसाद का वितरण कर कार्य क्रम के समापन की घोषणा की गई
