*प्रतापगढ़ जनपद न्यायाधीश ने जिला नवीन भोजन वितरण स्थल का किया उद्घाटन*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, अपर जिला जज सुमित पंवार द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित
अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला कारागार परिसर में नवीन भोजन वितरण स्थल का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। इस दौरान जिला कारागार में पाकशाला का निरीक्षण किया गया, जिसमें भोजन की गुणवत्ता की ठीक पाई गई। अस्पताल के निरीक्षण में 17 मरीज भर्ती थे जिनके स्वास्थ्य, दवाओं व भोजन की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो भर्ती मरीजों द्वारा बताया गया कि दवा, भोजन आदि की सुविधायें समय से मिल रही है। बैरकों का निरीक्षण कर बन्दियों से जानकारी ली कि सभी व्यवस्थायें जिला कारागार में मिल रही है कि नहीं तो बन्दियों द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थायें बराबर मिल रही है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ अच्युत नारायण प्रसाद समेत जिला कारागार के अधिकारी उपस्थित रहे।
