सुल्तानपुर आरटीओ ऑफिस से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हालत गंभीर लखनऊ रेफर

*सुल्तानपुर आरटीओ ऑफिस से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हालत गंभीर लखनऊ रेफर*

अनिल मिश्र

सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सोनावा के रहने वाले रमेश मिश्र पुत्र बाबूराम मिश्र जो आरटीओ ऑफिस में मोटरसाइकिल ट्रांसफर करने एक युवक के साथ गए थे।

और ट्रांसफर कर वापस आ रहे। लंभुआ बेदूपारा के पास गाड़ी साइड मारने से एक ट्रक वाहन संख्या एच आर 58 सी 2365 में जाकर भिड़ गए। जिनको काफी गंभीर चोटे आई और दो पहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना जैसे ही प्रधानपति सोनावा संतोष पाण्डेय को मिली जो उस समय लंभुआ के आस पास ही थे। तत्काल अपने साथी बृजेश दुबे और चंद्रशेखर तिवारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से तत्काल घायलों को लेकर लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने रमेश मिश्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और एक की हालत स्थिर थी प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद रमेश मिश्र की हालत गंभीर देखते हुए। डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वही दुर्घटना की खबर सुनने के बाद रमेश मिश्र के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *