*एफटीएस युवा, बैंगलोर ने की मैसूर अंचल में वन यात्रा*
14 सितंबर। रविवार को एफटीएस युवा, बैंगलोर की टीम ने सचिव विकास गुप्ता और वनयात्रा प्रभारी आरती अग्रवाल के नेतृत्व में मैसूर अंचल स्थित दो एकल विद्यालयों – उयिगोंडनहल्लि और अम्बेडकर नगर – में प्रेरणादायी वन यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में 23 युवा सदस्य और 4 दानदाता शामिल हुए। विद्यालयों का भ्रमण कर सभी ने नज़दीक से देखा कि सीमित संसाधनों में भी आचार्य बच्चों को किस प्रकार शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सीखने में जुटे हैं।
इस विशेष अवसर पर वनबंधु परिषद साउथ जोन सेक्रेटरी विमलजी सरावगी, एफटीएस के सीएसआर डोनर अमित जी अग्रवाल अपने परिवार सहित तथा भावी सीएसआर डोनर विनीत जी भी उपस्थित रहे। विनीत जी विद्यालय का सर्वेक्षण करने विशेष रूप से पधारे और भावी सहयोग की संभावनाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम की सफलता में विभाकर जी सोलयेकर (P10 प्रभाग अभियान प्रमुख) और शंकर जी (मैसूरु अंचल अभियान प्रमुख) का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यात्रा के दौरान युवा टीम ने बच्चों के साथ स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया और उन्हें बुक कलर्स सेट व टी-शर्ट्स भेंट किए। विद्यालय को खेलकूद और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से फुटबॉल और वॉलीबॉल भी उपहारस्वरूप प्रदान किए गए।
इस वन यात्रा में विक्रम अग्रवाल, आशीष गुप्ता,प्रितेश बुरड़,पवन राजलीवाल, अंकुर जैन, गणपत माली, रचना डालमिया, आयुष अग्रवाला, गौरव अग्रवाल, गौरव शर्मा, गौरव अग्ग्रवाल, प्रवीण गहलोत, श्रीधर चक्कडीं, सरिता गुप्ता, संतोष राज़लीवाल, नेहा अग्रवाल और रुचि अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर सचिव विकास गुप्ता ने बताया कि यह वन यात्रा केवल विद्यालय भ्रमण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने युवाओं को शिक्षा की वास्तविक चुनौतियों को समझने, बच्चों के साथ संवेदनाएँ बाँटने और समाजसेवा के संकल्प को और अधिक गहरा करने का अवसर प्रदान किया।
