मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका में बने स्वामी विवेकानंद सभागार का सांसद सीमा द्विवेदी ने किया लोकार्पण

*मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका में बने स्वामी विवेकानंद सभागार का सांसद सीमा द्विवेदी ने किया लोकार्पण*

**********************संवाद-माताचरण पांडे*

 

मुंगरा बादशाहपुर में स्वामी विवेकानंद सभागार का राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जिलाधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश चंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनिवैश्य जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की उपस्थिति में लगभग एक करोड़ की लागत से बने सभागार का विद्वानों के वैदिक मंत्रोचारके साथ फीता काटकर भव्य लोकार्पण किया । राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि की सराहना की और कहा कि इस सभागार का नाम युवाओं के प्रेरणा स्रोत, विश्व स्तर के सन्त स्वामी विवेकानन्द के नाम पर रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद हमेशा अपने कर्तव्यों एवं दायित्व पर खरी उतरी है । कुम्भ मेले के समय मुंगरा बादशाहपुर नगर परिषद ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। रंगारंग कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं जिला महामन्त्री सुशील मिश्रा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द तिवारी ने किया। इस अवसर पर नगर अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी, पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *