प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी;युवक पर मुकदमा दर्ज

*प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी;युवक पर मुकदमा दर्ज*

प्रेम शर्मा

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव में एक युवक पर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने मंगलवार, 17 मार्च 2026 को बक्शा थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केवटली कला निवासी योगेश बिंद पुत्र हीरालाल बिंद ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत में बताया गया कि जब युवती ने आरोपी से शादी करने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी योगेश बिंद के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 121/2026 के तहत धारा 69 और 351 (3) में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *