*महिला के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा को पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने किया लाइन हाजिर*
—————————-*अरुण कुमार जायसवाल(जिला ब्यूरो)*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने बक्शा थाने में कार्यरत एक दरोगा को महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार
बीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी स्वतंत्र मिश्रा और शुभम मिश्रा के बीच विवाद हो गया था। स्वतंत्र मिश्रा ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सूचना मिलने पर हल्का दरोगा प्रसिद्ध नारायण सिंह गांव में जानकारी लेने गए थे। जहां महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। मामले में स्वतंत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों का चालान कर दिया गया था। अपभद्रता का वीडियो वायरल होने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने दरोगा को पुलिस लाइन में आमद कराने का आदेश दे दिया।
