प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा ग्राम प्रधान अतरौरा मीरपुर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत होकर दिया सभी आरोपों का जवाब

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा ग्राम प्रधान अतरौरा मीरपुर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत होकर दिया सभी आरोपों का जवाब*

 

*प्रधान ने कहा चुनाव के मद्देनजर विपक्षियों द्वारा की जा रही बदनाम करने की साजिश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा अतरौरा मीरपुर के प्रधान जियालाल निषाद आज मीडिया के समक्ष प्रस्तुत होकर सभी आरोपों का जवाब दिया । उन्होंने कहा मेरे द्वारा जो पुलिया का निर्माण कराया गया था। कच्ची मिट्टी पर बने होने के कारण और पानी का बहाव तेज होने से पुलिया बैठ गई और मिट्टी बह गई। इस समय खाते में पैसा न होने के कारण इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकती जैसे ही पैसा आएगा बनवा दिया जाएगा। और मेरे द्वारा ना ही किसी से आवास दिलवाने के नाम पे पैसा लिया गया है। यह सब विपक्षियों की मुझे बदनाम करने की साजिश है। जो नाली का आरोप हमारे ऊपर लगाया जा रहा है। रस्तोगी के खेत से प्रमोद सिंह के घर तक का वह नाली नहीं मेरे द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। जिसका भुगतान 2 लाख 80 हजार का किया गया है। जो कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा गलती से नाली फीड कर दिया गया है। सामने प्रधानी का चुनाव होने के कारण मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि मैं गलत होता तो पिछले 10 वर्षों से प्रधान नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *