*मात्र एक दिन में55 लाख पौधे लगाकर जौनपुर जिले ने बनाया रिकॉर्ड*

*मात्र एक दिन में55 लाख पौधे लगाकर जौनपुर जिले ने बनाया रिकॉर्ड*

 

*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,ग्राम पंचायतो, शिक्षण संस्थाओं, पुलिस स्टेशनो, की रही विशेष भूमिका*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल ( जिला ब्यूरो)*

एक पेड़ मां के नाम सरकार की मनसा के अनुरूप वृहद पैमाने पर चलाए गए सफल अभियान में जनपद जौनपुर ने एक दिन में 55 लाख पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों ,शिक्षण संस्थानों, पुलिस स्टेशनों का विशेष योगदान रहा। मुख्य कार्यक्रम सुईथाकला में आयोजित किया गया जहां जिले के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पौध रोपण किया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही चुनौतियां से लड़ना होगा। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगा कर परिवार के सदस्यों की तरह ही उसका पालन पोषण करने का आग्रह किया। समय पर वर्षा न होना, असमान्य तापमान जैसी समस्याएं प्रकृति के असुंतलन के संकेत दे रही हैं कार्यक्रम में पीपल, नीम, सहजन, पाकड़ जैसे औषधीय एवं पर्यावरण अनुकूल पौधों के रोपण पर जोर दिया गया। उन्होने इलाके की बिजली व्यवस्था को बेहतर करने की घोषणा की। अध्यक्षता प्रमुख विद्या तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि को विधायक शाहगंज रमेश सिंह व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। संचालन सलमान शेख ने किया। आभार जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, महामंत्री सुशील मिश्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य मौजूद थे। जिले भर में लगाए कुल पौधों में 14 लाख वन विभाग के और करीब 40 लाख अन्य विभागों के हैं। जिले में गांव से लेकर शहर तक पौधरोपण अभियान चला। जलालपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह वेदी और खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने पौधा लगाया। शाहगंज नगर पालिका परिषद की ओर से तुलसी उद्यान में वार्षिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारे मछली शहर संवादाता के अनुसार मुंगराबादशाहपुर में नगर पालिका के ईओ अखिलेश तिवारी ने कान्हा गौशाला धौरहरा वार्ड में तथा मुंगराबादशाहपुर में ही प्रो. रामनाथ पांडेय महिला पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के सचिव प्रकाश पांडेय ने वृक्षारोपण किया। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कबीरुद्दीनपुर और धर्मापुर के बीडीओ कृष्णमोहन यादव, ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव ने पौधे लगाए। खेतासराय नगर पंचायत और शाहगंज ब्लाक की ओर से गांव गांव पौधरोपण किए गए। नगर पंचायत के अंत्येष्टि स्थल और एमआरएफ सेंटर पर चेयरमैन वसीम अहमद और ईओ प्रदीप गिरी के नेतृत्व में 500 पौधे रोपे गए। शाहगंज ब्लाक के सम्दहां गांव के चरागाह में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, बीडीओ पीयूष त्रिपाठी और डीपीएम नरेंद्र सिंह ने पौधरोपण किया। मुफ्तीगंज में पूर्व प्रमुख विनय कुमार सिंह व भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोनिया गिरी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। बीडीओ अस्मिता सेन भी मौजूद थीं। मछलीशहर संवाददाता ने बताया कि मछली शहर में 2 लाख पौधे लगाए गए ।वन विभाग के रेंजर शिव कुमार सिंह यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में करीब दो लाख से अधिक पौधे लगाए गए। बीडीओ वर्षा बंग ने बताया कि एक लाख 16 हजार 163 पौध रोपण ग्राम पंचायत के माध्यम से किया गया है। वारी गांव में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में उपस्थित राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पौधरोपण किया है। फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर प्रबंधक अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड में पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। नगर पंचायत जरफराबाद में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान ने पौधरोपण किया। बरसठी ब्लॉक परिसर में प्रमुख पति सुरेन्द्र शुक्ला व भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह ने पौध रोपण किया। बदलापुर पीली नदी के किनारे कैबिनेट मंत्री नगर विकास, ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने बुधवार की शाम क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव में बदलापुर संकल्पित, पीली नदी संरक्षित, एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम का पेड़ लगाया। पीली नदी पर रमेश मिश्राके प्रयास सेकराये गये पुनरुद्धार कार्य को देखा। उन्होंने विधायक रमेशचन्द्र मिश्र के प्रयास की सराहना की, और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सभासदों ने स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने ऊर्जा मंत्री से विद्युत विभाग में हो रही लगातार कटौती से परेशान किसानों ने इसकी शिकायत की और कहां की धान की रोपाई का समय है जिससे किसान पूरी तरह त्रस्त हैं उन्होंने शीघ्र से शीघ्र इस समस्या से निजात दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *