*प्रतापगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्रता दिवस*

*प्रतापगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्रता दिवस*

अनिल मिश्र

 

प्रतापगढ़ में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में आयोजित भव्य समारोह में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर शांति और सद्भावना का संदेश देते हुए आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए।समारोह की शोभा बढ़ाते हुए जिला न्यायाधीश अब्दुल शाहिद और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण भी किया।कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। गणतंत्र दिवस पर पूरे जिले में हर संस्थान पर धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में आसपुर देवसरा क्षेत्र में स्थित मां सोना देवी शिक्षण संस्थान सोनपुरा व डॉ.बृजेश पाण्डेय शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज सोनपुरा में बच्चों और बच्चियों द्वारा जोरदार भाषण व देश भक्ति के मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं मोती सिंह इंटर कॉलेज सराय भिखारी में बच्चियों और नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई। जिसके प्रबंधक संतोष कुमार सिंह जो वर्तमान में ग्राम सभा कादीपुर किलाई के प्रधान भी है। इसी क्रम में जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय द्वारा ढकवा बाजार में गाजे बाजे के साथ दो पहिया व चार रैली निकाली गई। पूरे जिले में 76वां गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!