*बक्सा थाना क्षेत्र में भीषण बस दुर्घटना*

*बक्सा थाना क्षेत्र में भीषण बस दुर्घटना*

*कंडक्टर समेत 5 की मौत दर्जनों घायल*
****************************
*संवाद-अरुण कुमार जायसवाल जिला ब्यूरो*

बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास एक तेज गति से आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी जिलाधिकारी मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर से बस जौनपुर जा रही थी. बस की रफ्तार करीब 80 किमी प्रति घंटे थी, तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया. बस बेकाबू होकर दो बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई. सवारियां छिटककर सड़क पर गिर पड़ीं. कुछ लोग बस के अंदर फंस गए.चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला. वहीं पुलिस द्वारा क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराया गया तथा.घायलों को नौपेड़वा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 5 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया. तथा 15 यात्रियों को जो गंभीर रूप से घायल थे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसा सुबह 9 बजे बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के पास ओवरब्रिज पर हुआ. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है. एसपी डॉ. कौस्तुभ ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए आवागमन को सुचार रूप से करवाया। हादसे में कंडक्टर समेत 5 लोगों की मौत हुई है.
बस हादसे में जान गंवाने वालों में नेमा देवी (60) शामिल थीं, जो अपने पति परदेसी गौड़ के साथ बस में थीं. हादसे के समय उनके दो नाती- अभिनव (7) और नैतिक (14) भी बस में थे, जो मामूली रूप से घायल हुए हैं. बस कंडक्टर कालीचरण (35) निवासी बदलापुर, जो बस में कंडक्टर थे. सुशीला यादव (55), पत्नी लालजी यादव, निवासी बदलापुर और एक अन्य पुरुष की मौत हुई हैं, समाचार संकलन तक जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्ष दर्शियोंके अनुसार बस तेज गति से चल रही थी, पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।वहीं जिलाधिकारी जौनपुर तथा पुलिस अधीक्षक जौनपुर सभी घायलों का हाल-चाल जानने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों को समुचित इलाज के लिए संबंधित से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!