गाय ने दिया एक साथ दो बच्चो को जन्म, दोनो स्वस्थ
देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुँचे लोग
जौनपुर सिकरारा I
सिकरारा के प्रेमराजपुर गांव में एक किसान के यहां शनिवार को एक गाय ने एक साथ एक बछिया व एक बछड़े को जन्म दिया जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग किसान के घर पहुँचे।
मिली जानकारी के अनुसार ऊक्त गांव निवासी दसरथ सोनकर की पहिला जर्सी गाय देखने मे जरूरत से ज्यादा स्वस्थ लग रही थी। शनिवार को उस गाय को प्रसव पीड़ा प्रारम्भ हुई तो दसरथ ने उसे पशुशाला के अंदर बांध दिया। थोड़ी देर बाद गाय ने एक बछिया को जन्म दिया उसके बाद भी गाय की बेचैनी को देखकर दशरथ परेशान हो गए। उन्हें इस बात का डर सताने लगा की गाय के साथ कुछ अनहोनी न हो जाये। लगभग 20 मिनट बाद गाय ने एक बछड़े को भी जन्म दिया। उंन्होने ने बताया कि दोनो बच्चे स्वस्थ है तथा अपने माँ का दूध पी रहे है इसकी खबर जब गांव में पहुँची तो बड़ी संख्या में लोग उनको देखने के लिए उनके घर पहुँच गए।
