*जौनपुर में भीषण सड़क हादसा” प्राइवेट बस पलटी पाँच की दर्दनाक मौत, पन्द्रह से अधिक गंभीर रूप से घायल*

*जौनपुर में भीषण सड़क हादसा” प्राइवेट बस पलटी पाँच की दर्दनाक मौत, पन्द्रह से अधिक गंभीर रूप से घायल*

प्रेम शर्मा

जौनपुर : जिले के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूगंज बाजार के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन महिला और दो पुरुष सहित कुल 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बदलापुर से जौनपुर शहर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

आपको बता दें की बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई, जिससे बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस (नं. UP 62 T 5814) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।हादसे की सूचना मिलते ही बक्सा थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल और पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!