*तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम*
****************************
*संवाद- जिला ब्यूरोअरुण कुमार जायसवाल*
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बघंदरा दशरथा गांव में मंगलवार की दोपहर बुढऊ बाबा तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार नयन संड गांव निवासी स्वर्गीय धीरज राय के बड़े पुत्रओम उम्र लगभग 12 वर्ष तथा छोटे पुत्र अर्जुन उम्र लगभग 11 वर्ष उक्त तालाब में नहाने चले गए नहाते नहाते जहां वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर राहत व बचाव कार्य में आए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकलवाया तथा बिना देरी किएअपनी सरकारी गाड़ी सेदोनों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोर संड भेजा, जहा चिकित्सको ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया .वहीं मौत की खबर लगते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया।
