*जौनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से कई बाइक बरामद*

*जौनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से कई बाइक बरामद*

******************************

*संबाद- जिला ब्यूरो अरुण कुमार जायसवाल*

पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर जौनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को भंडारी रेलवे कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की4 बाइक बरामद की गई है।पकड़े गए आरोपियों में हनी बिंद, गोलू बिंद उर्फ दीपक बिंद और निहाल बिंद उर्फ गोलू बिंद हैं। तीनों आरोपी तुतीपुर ताड़तला, थाना कोतवाली जौनपुर के निवासी हैं।बरामद की गई बाइकों में एक सफेद स्कूटी, एक काली स्प्लेंडर प्लस, एक काली पल्सर (UP62AA1124) और एक सुपर स्प्लेंडर (UP 62 BL 7436) शामिल हैं। वाहन चोरों का यह गैंग कोतवाली और कलीचाबाद सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय था, पूर्व में भी उक्त आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303 (2) और 317(2) BNS के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!