*प्रतापगढ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा उदईशाहपुर स्थित साधन सहकारी समिति के समीप पेड़ पर लटका मिला युवक का शव हुई पहचान*
अनिल मिश्र
आसपुर देवसरा। साधन सहकारी समिति के समीप पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारा और पहचान करने का प्रयास किया। पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की, और थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के संग्रामगंज गांव निवासी जय सिंह गौतम उम्र करीब 34 वर्ष अपनी पत्नी रीता, बेटी शुभी 3 वर्ष बेटे आर्यन 6 वर्ष के साथ कधई थाना क्षेत्र के आनापुर स्थित ईट भट्टे पर काम करता था। पत्नी रीता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी था। अधिकतर वह एक-दो दिन बाद ही घर लौटता था। शनिवार को वह ईट भट्ठा से निकला और आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदई शाहपुर गांव स्थित साधन सहकारी समिति के पास पहुंचा। जहां पर पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की रात करीब 10 बजे पेड़ पर लटके हुए शव की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, पर कोई भी उसे पहचान नहीं पा रहा था। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने शव का पंचनामा कर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। इधर रविवार को सोशल मीडिया पर फोटो जब वायरल हुई तो मृतक के भाई रामजीत ने उसकी पहचान कर ली। सूचना पर मृतक के भाई व पत्नी रीता थाने पर पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि नशे में जय सिंह गौतम ने फांसी लगा ली होगी। जिससे उसकी मौत हो गई। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी रीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रार्थना पत्र देने के बाद रविवार को दिन में करीब 3 बजे पोस्टमार्टम हाउस के लिए परिजन रवाना हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पेड़ पर लटकता हुआ युवक का शव पाया गया था। जिसकी पहचान हो गई है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस के लिए चले गए हैं।