*ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का विधायक रमेश मिश्रा ने किया लोकार्पण*
*एक साथ कई रोगों की मुफ्त में हो सकेगी जांच*
***************************
*संवाद -शिवपूजन मिश्रा*
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में क्षेत्र के यशस्वी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बदलापुर CHC की व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए तथा सीएचसी पर आए मरीजों को जांच हेतु कहीं बाहर न जाना पड़े *ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट* का लोकार्पण किया। इस व्यवस्था व आधुनिक मशीन के लग जाने से एक साथ अब कई रोगों की जांच एक साथ हो सकेगी, आपको बताते चलें बदलापुरCHC में अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे के नेतृत्व में अच्छे डॉक्टरो का पैनल मौजूद है जिन्हें अब यह सुविधा मिल जाने के बाद मरीजो का इलाज करने में काफी आसानी होगी।मरीजों को सीबीसी, लीवर, किडनी और कोलेस्ट्रॉल की जांच निशुल्क मिलेगी। साथ ही एचआईवी, हेपेटाइटिस, मलेरिया, टायफाइड और डेंगू की जांच भी मुफ्त में होगी। यूनिट में शुगर, पेशाब, टीबी, इलेक्ट्रोलाइट, ब्लड ग्रुप और सिफिलिस की जांच सहित अन्य जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गंगा सिंह,ओंकारनाथ मिश्रा, बद्रीनाथपांडे, श्री नारायण, बंटी शुक्ला, चिकित्सक गण सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
