*मां सोना देवी शिक्षण संस्थान में क्लास में सर्वश्रेष्ठ नंबर लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित*

*मां सोना देवी शिक्षण संस्थान में क्लास में सर्वश्रेष्ठ नंबर लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित*

*विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों का बढ़ाया गया हौसला*

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा में स्थित मां सोना देवी शिक्षण संस्थान सोनपुरा द्वारा सभी कक्षा के मेधावी छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया यह आयोजन विद्यालय की संचालिका ममता दुबे के द्वारा किया गया है।

जिसके मुख्य अतिथि के रूप में के. पी. उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत राज मिश्र थे। और इस कार्यक्रम में सभी अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था जिससे विद्यालय के सभी कार्यों की समीक्षा की जा सके साफ सफाई व अनुशासन से लेकर शिक्षा तक सभी बिंदुओं पर अभिभावकों द्वारा अपना मत रखा गया जिसको विद्यालय परिवार ने सहज स्वीकार किया। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे मनीष मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, विकास मिश्र, संतोष मिश्र, प्रदीप गुप्ता , रवि उपाध्याय, अमर बहादुर यादव,अमरनाथ गुप्ता, फुलगेन यादव, अमित मिश्र, शैलेंद्र पाण्डेय, प्रदीप यादव, शीतल सिंह ,स्वतंत्र मिश्रा, बजरंगी यादव ,संतोष उपाध्याय ,संदीप उपाध्याय, रमेश निषाद,आदि लोग उपस्थित रहे सभी लोगो ने विद्यालय परिवार के इस सराहनीय कार्य और कार्यक्रम की प्रशंसा की !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!