*प्रतापगढ़ पट्टी सीएचसी पर एक महीने से एक्सरे मशीन खराब, दो हफ्ते से नहीं हो रहा है अल्ट्रासाउंड मरीज हो रहे परेशान,*
अनिल मिश्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इन दिनों एक्सरे न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे मशीन एक महीने से खराब है। और पट्टी सीएससी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी योजना के तहत हफ्ते में अल्ट्रासाउंड मरीजों का मुक्त किया जाता हैं मरीज ने आरोप लगाया कि दो हफ्ते से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहा है इस वजह से मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। वहीं, मशीन बनाने आए अभियंता भी कमी नहीं पकड़ पाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) का दर्जा मिला हुआ है। इसके बावजूद सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सीएचसी पर लगी एक्सरे मशीन बीते एक माह खराब हो गई थी। इसके बाद से सीएचसी पर मरीजों को इलाज कराने के लिए एक्सरे निजी सेंटरों से कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खराब पड़ी एक्सरे मशीन की वजह से हड्डी की चोट वाले मरीजों से लेकर छाती के संक्रमण या अन्य बीमारियों वाले मरीज तक सभी प्रभावित हो रहे हैं।इलाज के लिए मरीज के एक्सरे की जरूरत पड़ती है, ऐसे में चिकित्सक अब मरीजों को निजी क्लीनिकों में भेज रहे हैं। जहां जांच कराने के लिए भारी शुल्क लिया जाता है जबकि सरकारी अस्पताल में मुफ्त या न्यूनतम लागत पर मिल जाता है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।अधीक्षक, डॉ राम प्रसाद भारतीय सीएचसी पट्टी ने बताया कि एक्सरे मशीन के लिए संबंधित कंपनी के अभियंता मरम्मत करने आए थे लेकिन मशीन में खराबी ज्यादा है। इसलिए मशीन के कई पार्ट्स साथ लेकर गए हैं। उनसे संपर्क कर जल्द ही मशीन मंगवाई जाएगी, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
