*प्रतापगढ़ / पट्टी बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में अनिल सिंह बने अध्यक्ष व प्रमोद सिंह महामंत्री*
अनिल मिश्र

पट्टी बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए चार और महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार थे। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कुल 262 मतदाताओं में से 256 ने मतदान किया। दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की गई।अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह को 137 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में सुरेश सिंह को 62, कैलाश नाथ को 54 और कुंवर प्रताप सिंह को 2 वोट प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर प्रमोद कुमार सिंह 136 वोट से विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी शैलेन्द्र तिवारी को 89 और मनोज मिश्रा को 30 वोट मिले। दोनों पदों पर एक-एक मत अवैध पाए गए।
*माला पहनाकर स्वागत*
चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में की गई। उनके साथ 10 उपनिरीक्षक, पुलिस और पीएसी बल तैनात रहे। विजेताओं ने परिणाम घोषणा के बाद कोतवाल का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
*इन लोगों की रही मौजूदगी*
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राधारमण मिश्रा, रंजन त्रिपाठी, नंदन चतुर्वेदी, संसार सिंह, विपिन सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, वरुण पाण्डेय, रवी सिंह और प्रदीप पाठक सहित सभी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।