*प्रतापगढ़ में 1 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़, 8 जून। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा थाना पुलिस एवं स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है।
संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की 202.31 ग्राम मेथामफेटामिन (एमडी ड्रग्स) बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7/8 जून की रात सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक अर्टिगा कार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 202.31 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज दुबे उर्फ दीपेश, आनंद मिश्रा, दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर, आलोक शुक्ला और मंजीत मिश्रा के रूप में हुई है। इनमें दो आरोपी प्रतापगढ़ और तीन आरोपी जौनपुर जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार (UP50 BP 7575) तथा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी गिरफ्तार करने वाली टीम में *स्पेशल टीम प्रभारी उ0नि0 विजेन्द्र सिंह मय हमराह हे0 का० भानु प्रताप सिंह, का0 मुकेश कुमार पटेल, का० माधवेश राय, का० पियूष यादव व का० आनन्द यादव ,आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया मय हमराह चौकी प्रभारी सैफाबाद उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, का० प्रतीक यादव, का० नरेन्द्रराम, का0 रामप्रकाश यादव, रि०आ० शिवम यादव चालक का0 सुनील कुमार सिंह* दोनों टीम की संयुक्त कार्यवाही से यह कामयाबी मिली ।
