*झाकियों के माध्यम से लगभग सभी ग्रामीणों ने शिक्षा पर बल दिया*

*झाकियों के माध्यम से लगभग सभी ग्रामीणों ने शिक्षा पर बल दिया*

*कहीं झांकी निकाली तो कहीं हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम*

अशोक कुमार वर्मा*लम्भुआ सुल्तानपुर*

लम्भुआ थाना अंतर्गत भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के बेदूपारा, नौगवां, परिजनपट्टी, रामपुर कुर्मियांन, चौकिया बेदूपारा, शाहपुर पूरन समेत दर्जनों गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं इस अवसर पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां व ढोल नगाड़ा के साथ लोगों ने अलग-अलग प्रकार से जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के समाज की लिए किए गए योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई।

चौकिया ग्राम पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री सीताराम वर्मा विशिष्ट अतिथि राजेश गौतम संरक्षक के रूप में श्री अमरसेन सिंह प्रधान प्रतिनिधि चौकिया आयोजक भंते धर्म मित्र हंसराज सिंघानिया दुर्गेश गौतम पत्रकार सहित गांव के तेजराम जीतपाल प्रदीप अशोक दयाशंकर नरेंद्र मिथिलेश चेतराम सोनू का सहयोग रहा कार्यक्रम के दौरान सपा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक माननीय संतोष पाण्डेय जी की मौजूदगी रही। वहीं मुख्य अतिथि सीताराम वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगी बाबा साहब की प्रतिमा के प्रांगण में बाउंड्री वॉल एवं हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा भी की गई तथा बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर चलने का निर्देश भी दिया गया।

इसी क्रम में *सकरसी* ग्राम पंचायत में मनाई जा रही जयंती कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली जिसमें विभिन्न कार्यक्रम झांकी (प्रभात फेरी)के साथ गांव में टहलकर विशाल प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राम सेवक गौतम कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप गौतम उपाध्यक्ष अजीत कुमार बौद्ध सचिव सुरेश कुमार गौतम सहसचिव ओम प्रकाश गौतम संचालक मोहनलाल संरक्षक अयोध्या प्रसाद बौद्ध डॉक्टर ए पी रंजन संजय कुमार बौद्ध रामराज कन्हैयालाल उमेश कुमार लाल जी शिवनाथ राजकुमार दयाराम रामसनेही छोटेलाल कार्यक्रम में कमेटी के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी इस ग्राम पंचायत की झांकी में चिलचिलाती धूप में भी हर्षोल्लाह के साथ गाजे बाजे के साथ गांव की सड़कों पर चलकर जनता को एकता शिक्षा आदि का संदेश दिया गया।

रामपुर कुर्मीयान वहाँ की विशेष बात तो यह है चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस कार्यक्रम को बाहरी कलाकारों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का दो दिवसीय होने का बारहवां कार्यक्रम इसबार शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया कार्यक्रम को ट्रस्ट की टीम द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्थओं को चुस्त दुरुस्त रखा गया वहीं प्रतिभा के धनी बच्चों का भी मंच के माध्यम से सम्मानित करने का काम किया

कोटेदार अवसानपुर की अध्यक्षता में अवसानपुर के स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *