*भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर जिलाधिकारी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया*

*भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर जिलाधिकारी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया*

***************”*******

अरुण कुमार जायसवाल

 

14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक हमारा संविधान ,हमारा स्वाभिमान के टैगलाइन पर भारत रत्न बाबा साहब के जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

जिलाधिकारी ने भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित कर तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया।

मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प आर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने मानव कल्याण, सामाजिक समरसता, महिला उत्थान को संविधान में विशेष स्थान दिलाया।स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान भारत की एकता, अखंडता सुनिश्चित करने हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में उर्जा भरने के साथ ही ऐसे वर्ग का प्रतिनिधित्व किया जो समाज की मुख्यधारा से वंचित था।

संविधान रचयिता के रूप में मौलिक अधिकारो, महिला अधिकारों सहित विभिन्न कर्तव्यों, दायित्वों का बोध कराया। मानवता के इस प्रकाशपुन्ज को हम आज सभी नमन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *