*सड़क हादसे में स्टाम्प वेंडर की दर्दनाक मौत*
प्रेम शर्मा
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक स्टाम्प वेंडर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई| बड़ागांव निवासी देवेंद्र गुप्ता (48 वर्ष) शुक्रवार को अपने भांजे की शादी से लौट रहे थे| अर्गूपुर कटार मार्ग पर बडौ़ना गांव के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी| आपको बताते चलें की टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवेंद्र वाइक समेत सड़क किनारे खाईं में जा गिरे| इस हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई| देवेंद्र गुप्ता तहसील में स्टाम्प वेंडर का काम करते थे| सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| घटना की खबर से परिवार में शोक छा गया|
