अभियान चलाकर किया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने को किया जागरूक

अभियान चलाकर किया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने को किया जागरूक

 

बाजारवासियों व ग्रामीणों को बताया सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरे

संवाददाता मंगेश कन्नौजिया

जौनपुर सिकरारा ।

संचारी रोग अभियान के तहत स्थानीय विकास खण्ड के विभिन्न ग्रामपंचायतों में अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्तकरने के उद्देश्य से लोगो को जागरूक करने के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के संभावित खतरे के प्रति आगाह किया गया। खण्डविकास अधिकारी सर्वेशमोहन श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत नवीन यादव की देखरेख में ब्लाक कोऑर्डिनेटर सूर्यप्रताप सिंह,क्षेत्र के खानापट्टी ताहिरपुर व सिकरारा बाजार में जाकर लोगो के घरों के सामने बोरी टांग कर घर मे प्रयोग में आने वाली सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे बिस्कुट,कुरकुरे मसाले,ब्रेड,सब्जी आदि के साथ मिलने वाली प्लास्टिक की पन्नियों को इकठ्ठा कर घर के सामने थैले में नियमित रूप से डालने के लिये जागरूक किया ताकि सम्बंधित गावो के सफाई कर्मी गांव में बने आरआरसी सेंटर पर ले जाएंगे,जहाँ से जिले के कूड़ा निस्तारण स्थल पर भेजा जा सके।उन्होंने बताया सरकार एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक संचारी रोग अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चला रही है ,यह न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है अपितु संचारी रोगों की रोकथाम में भी कारगर होगा।इस मौके पर खानापट्टी प्रधान ज्योति सिंह ,निशा यादव,प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह, शरद सिंह प्रधानाचार्य,डब्लू यादव शैलेन्द्र सिंह,शिवानन्द सिंह,प्रवीण सिंह रत्नाकर सिंह,सौरभ सिंह,राहुल यादव आदि सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!