बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले सात आरोपी गिरफ्तार*

*बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले सात आरोपी गिरफ्तार*

मारकंडेय चौहान

बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सफल अभियान चलाते हुए बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं।इस गिरोह का काम लोगों को अर्टिगा कार बेचने के लालच में फंसाना और फिर बंधक बनाकर फिरौती मांगना था।

पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरोह के सदस्यों में जितेंद्र प्रसाद यादव, राजन यादव, कुलदीप गौतम, राकेश कुमार गौतम, सुनील प्रजापति, विजय पाल और विशाल गौतम शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए हैं। थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह के निर्देशन में इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में आरोपियों ने अपने गिरोह के काम करने की प्रक्रिया को बताया और पुलिस ने इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोरों के गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है। जिनमें मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पन्द्रह चोरी हुए मोबाइल बरामद किए गए हैं। चोरी की यह वारदात बारह तारीख को मोहल्ला जोगियापुर में स्थित रवि कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान में हुई थी। चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ा।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजय कुमार कुशवाहा, अनीश कुशवाहा और अमानुल्लाह बताए हैं। इनके पास से चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार चोरी गई मोबाइल की कीमत लगभग दो लाख रुपये से अधिक है। आरोपियों ने इस घटना में शामिल अन्य भागीदारों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना हो चुकी हैं।

SP सिटी आयुष कुमार ने कोतवाली पुलिस की इस उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े जनपदों में सक्रियता से चोरी करता था और चोरी का माल नेपाल में भेजता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!