*शाहगंज में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*शाहगंज में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

तीखी आवाज़

रिपोर्टर. प्रेम शर्मा

शाहगंज सामाजिक संस्था जेसीआई सिटी ने दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया आयोजन| शानदार प्रदर्शन के दम पर सीनियर वर्ग में दीपक शर्मा और गोलू सोनकर की जोड़ी ने जीता खिताब जूनियर वर्ग में आशीर्वाद और काव्यांश की जोड़ी विजेता रही टूर्नामेंट में जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल सोलह जोड़ियाें ने प्रतिभाग किया | जे जे चेयरमैन रौनक मोदनवाल ने बताया कि दो दिनों तक चले टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग में रुदल व शशि प्रकाश की जोड़ी और जूनियर में शोएब और काबिश की जोड़ी उपविजेता रही| समापन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ,विशिष्ट अतिथि मनोज जायसवाल और सभासद शीमप्रकाश गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत किया |सीनियर वर्ग में विजेता टीम को 3100 और उपविजेता टीम को ₹2100 रुपए का इनाम दिया गया| जूनियर वर्ग में विजेता टीम को 2100 और उपविजेता टीम को 1100 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया |कार्तिक अग्रहरि ने बताया कि कुल 16 टीमों ने कांटे की टक्कर प्रस्तुत की| संचालन रविकांत जायसवाल और करुणेश गुप्ता ने किया |रेफरी की भूमिका में एसडी चौहान रहे और अंपायर की भूमिका में विकास जायसवाल, अजय, पवन और आलोक रहे और अंत में कार्यक्रम संयोजक सुजल मोदनवाल ने सभी का आभार ज्ञापित किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *