*स्वामी अंबुजानंद का शाही पुल के नीचे दीवार में काली मंदिर होने का दावा*

*स्वामी अंबुजानंद का शाही पुल के नीचे दीवार में काली मंदिर होने का दावा*

************************

अरुण कुमार जायसवाल

*जिला ब्यूरो तीखी आवाज 24.in जौनपुर*

गोमती नदी पर बने शाही पुल के नीचे हनुमान घाट पर गुंबद के नीचे स्वामी अंबुजानंद ने काली माता का मंदिर होने का दावा किया है । और कुछ महिला पुरुषों के साथ वहां पहुंचकर पूजा पाठ भी किया। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह का कहना है कि इस संबंध में पुरातत्व विभाग से बात की जाएगी कि यहां मंदिर था या नहीं। ऐसे ही दीवार कोई कैसे तोड़ सकता है।इस दौरान स्वामी अंबुजानंद ने बताया कि शाही पुल के गुंबद के नीचे मां काली का स्थान है। लंबे समय से लोग यहां पर पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। उन्होंने मां काली का मंदिर 12वीं सदी का होने का दावा किया। आरोप लगाया कि कुछ साल पहले प्रशासन ने इसको बंद करा दिया था। मांग की कि दीवार को तोड़ा जाए, तभी पता चल सकेगा कि अंदर देवी की मूर्ति है या नहीं। आपको बताते चलें कि विगत दिनों शुरू हुए अटाला मस्जिद में अटाला माता का मंदिर विवाद तथा कब्रिस्तान के बगल मिले पुराने शिवलिंग का भी मामला काफी चर्चा में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!