*श्री राम कथा के तीसरे दिन राम जन्म व बाल लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर*
तीखी आवाज़
रिपोर्टर. प्रेम शर्मा
बदलापुर: श्री दुर्गा मन्दिर बदलापुर खुर्द परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम जन्म व बाल लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। और माहौल भक्तिमय हो गया। श्रीरामकथा वाचक श्री धर्मराज शास्त्री जी महाराज ने बताया कि अयोध्या नरेश राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाने के बाद विष्णु भगवान प्रकट हुए और उन्होंने माता कौशल्या को चतुर्भुजी रूप दिखाकर बताया कि वे शीघ्र ही आपके गर्भ से मनुष्य अवतार लेकर आएंगे। पुत्रेष्ठी यज्ञ का प्रसाद ग्रहण करने के बाद माता कौशल्या को राम, सुमित्रा को लक्ष्मण तथा कैकई को भरत और शत्रुघ्न पैदा हुए। पूरी अयोध्या को सजाकर खुशियां मनाई गई और घर-घर दीपक जलाए गए।
रामजन्म के अतिरिक्त प्रभु राम की बाल लीलाओं व कागभुशुण्डि पर राम कृपा आदि अनेक प्रसंग भी सुनाए। इसके पूर्व कथावाचक श्री धर्मराज शास्त्री जी महाराज ने आगे कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। इस अवसर पर गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला, ब्रह्मदेव शुक्ला, शिक्षक चंद्रधर शुक्ला, शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता, मोती सेठ (व्यापार मंडल अध्यक्ष बदलापुर खुर्द) अखिलेश चंद्र शुक्ला, बैजनाथ मौर्य, राजनाथ मौर्य, राजकुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, राहुल सेठ, चंदन सिंह, वीरेंद्र यादव ,सभापति मौर्य एवं संगीत कलाकार- हरिकेश चौहान, गगरा बाबा, चिमटा बाबा ,बब्बू बाबा सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे|
