*प्रतापगढ़ /नगर पंचायत ढकवा करंट की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत*
साइकिल से बाजार जा रहा किशोर दलदल में फंस कर गिर गया। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 मलदहिया मोहल्ले का कृष्ण पुत्र स्वर्गीय अमर बहादुर विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष गुरुवार को सामान लेने साइकिल से ढकवा बाजार जा रहा था। घर से 100 मीटर दूर सड़क पर दलदल था। जिसमें साइकिल फस गई
और वह गिर गया। बगल में जौनपुर जनपद के केवटली निवासी कमला खरवार का खेत है। उन्होंने अपने खेत की सुरक्षा के लिए चारों तरफ तार लगाया हुआ है। किशोर कृष्ण के चाचा और रामप्रसाद करीब 500 मीटर दूर से बास बाली के सहारे अपने घर तक बिजली की सप्लाई ले गए थे। जिसका तार टूट कर खेत में लगे सुरक्षा के लिए तार पर गिर गया। जिससे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। किशोर गिरकर तार की चपेट में आने से करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। घर पर कोहराम मचा हुआ है किशोर के पिता की मौत हो चुकी है। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकवा में कक्षा 8 का छात्र था। कृष्ण अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां चंदिका भाई धर्मेंद्र,सुनील,विनोद बहन लक्ष्मी,गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ढकवा प्रभात सिंह व उपनिरीक्षक राजन बिंद घटनास्थल पर पहुंचे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!
