कम्पोजिट विद्यालयों के कक्षा 01 से 03 तक के विद्यार्थियों का निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से आकलन कराया गया

राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उ0 प्र0 लखनऊ के निर्देशानुपालन में डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के द्वारा जनपद के प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालयों के कक्षा 01 से 03 तक के विद्यार्थियों का निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से आकलन कराया गया था। जिसमें जनपद के 582 प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालयों की निपुण दक्षताएं 20% से कम पायी गयी थी।
जिलाधिकारी महोदय, जौनपुर के निर्देश के क्रम में, डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 20% से कम निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापक तथा संकुल शिक्षक एवं ए०आर०पी० की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10-07-2023 से दिनांक 17-07-2023 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजन किया गया इसी क्रम में दिनांक 17-07-2023 को विकास खण्ड सिकरारा, सुजानगंज एवं सुइथाकला के प्रभारी प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापक, संकुल शिक्षक एवं ए०आर०पी० की महत्वपूर्ण बैठक डायट जौनपुर के सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें क्रमानुसार
1. श्रीमती सुषमा मौर्या प्रधानाध्यापक प्रा०वि० अलीशापुर 2. श्री अनन्त कुमार यादव शिक्षक संकुल प्रा०वि. उदरेजपुर
3. श्रीमती नुपूर श्रीवास्वत शिक्षक संकुल प्रा०वि० गोहदा 4. श्रीमती पुष्पा यादव शिक्षक संकुल प्रा०वि० रंजीतपुर
5. श्री नरेन्द्र प्रताप यादव शिक्षक संकुल प्रा०वि. नन्दरिया
6 श्री संजय कुमार सिंह ए०आर०पी० सुइथाकला जौनपुर अनुपस्थित पाये गये। जिसमें डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा द्वारा अनुपस्थित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही एवं कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर को निर्देशित कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!