*विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत मामला संदिग्ध*
*************************
प्रेम शर्मा
*संवाददाता तीखी आवाज 24.in शाहगंज*
सरपतहा थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बबिता तिवारी पत्नी अखिलेश उम्र लगभग 35 वर्ष सुबह लगभग 8:30 बजे के करीब घर पर आए चूड़ी विक्रेता से चूड़ी लेने के बाद घर में पैसा लाने गई बारजे पर से सीढ़ी लगाकर पैसा बॉक्स से निकालते समय सीढी सरक गई और महिला का हाथ स्टेबलाइजर के तार के संपर्क में आ गया आनन फानन में परिजनों व मायके वालों के प्रयास से महिला को बदलापुर के C.H.C.केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही घटनास्थल थाना सरपतहा होने के कारण शव को उक्त थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है ।आपको यह भी बताते चले की मृत महिला का मायका बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्रके रूपपुर गांव में है। भाई नागेंद्र कुमार उर्फ बबलू तिवारी ने परिजनों पर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मृत महिला के पास एक लड़की व दो लड़के हैं।
