*अर्जुनपुर ग्राम पंचायत मे कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों ने लगभग 24 घंटे बाद शव का किया अंतिम संस्कार*

*अर्जुनपुर ग्राम पंचायत मे कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों ने लगभग 24 घंटे बाद शव का किया अंतिम संस्कार*

*************************

शिवपूजन मिश्रा

*संवाददाता तीखी आवाज 24.in बदलापुर*

सिगरा मऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत में फांसी लगाकर की गई आत्म हत्याकांड में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मृतक की पुत्री की शादी पड़ोस के युवक से करने की जिद पर अड़े परिजनों ने 24 घंटे बाद शव उठाया। उनका कहना था कि पड़ोसी युवक के साथ मृतक की बेटी की शादी होने के बाद ही वे शव उठाएंगे।

आपको बता दें किमृतक की पुत्री का पड़ोस के एक सजातीय युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके लिए युवती के माता-पिता ने कई बार प्रेमी के घर उलाहना दिया। काफी पंचायत के बाद कुछ दिन बाद शादी की बात आ गई, लेकिन युवक के परिजन मुकर गए। युवती का आरोप है कि वह सोमवार को बाजार जा रही थी, जहां प्रेमी ने चार लोगों के साथ मिलकर उसे बोलेरो से अगवा कर लिया। यह सुनकर मेरे पिता और मां युवक के घर पूछने गए कि जब शादी नहीं करनी है तो ऐसा क्यों किया। युवती का आरोप है कि उन लोगों ने मेरे पिता और मां को मार-पीटकर भगा दिया। उसी दिन शाम को इस बात को लेकर आवेश में आकर रहस्यमय परिस्थितियों में मेरे पिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह सुनकर आरोपियों ने शाम को मुझे घर के समीप लाकर छोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लगभग 24 घंटे बाद सिगरामऊ थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अथक प्रयास के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। थानाध्यक्ष अमित सिंह उपस्थित लोगों व परिजनों को समझाने बुझाने में लगे थे परंतु आक्रोशित ग्रामीण व परिजन कुछ मानने को तैयार नहीं थे। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना प्रभारी सिगरामऊ ने पीएसी व रिज़र्व फोर्स महिला सिपहियो को भी मौके पर तैनात कर दिया । काफी गहमा गहमी के बाद परिजनों ने देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!