*प्रमुख सचिव मनरेगा ने मेढा ग्राम पंचायत में कार्यो की समीक्षा, की खुशी जाहिर, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
====================
*शिव पूजन मिश्रा*
*संवाददाता तीखी आवाज बदलापुर*
विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले मेढा ग्राम पंचायत में प्रमुख सचिव नोडल अधिकारी ( “के रविंद्र नायक”) ने मेढा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का मौका मुआयना किया उन्होंने ग्राम सभा में पहले खेल के मैदान तथा उसमें लगे खेल के सामान व व्यायाम के उपकरण इत्यादि को देखा. तथा उसमें खंड विकास अधिकारी को उन्होंने फुटबॉल तथा खेल के कुछ सामान की व्यवस्था करने को कहा .उसके बाद वे बगल स्थित प्राथमिक विद्यालय मेढा के बच्चों की क्लास ली छात्रों से आवश्यक प्रश्न करते हुए उनकी पाठ्य पुस्तकें पढ़ाई ,और खुशी जाहिर की, बच्चों ने उनके प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया। बाद में वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फलदार व छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात ग्राम सचिवालय का मुआयना करते हुए ग्राम सभा में कराए गए कार्यों के अभिलेखों की जांच की जो बिल्कुल सही मिला। ग्रामीणों की मांग थी कि ग्राम सभा में एक पशु अस्पताल की आवश्यकता है तथा कुछ जगहों पर रास्ते की आवश्यकता है जिसके लिए उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में वे सूबेदार सिंह के यहां जलपान कर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। इस मौके पर जिले के आला अधिकारी सीडीओ जौनपुर, खंड विकास अधिकारी बदलापुर, एडीओ पंचायत राम अवध, ग्राम पंचायत अधिकारी रंजीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक ओम प्रकाश मिश्रा, पंकज सिंह, ग्राम प्रधान संघ उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, ग्राम प्रधान दुधवाड़ा शीतला यादव ,ग्राम प्रधान मेढा भगवान प्रसाद उर्फ हुकुम यादव ,संजय सिंह ग्राम प्रधान महमूदपुर ,पूरा रजवार अशोक सिंह, लालदेव यादव ग्राम प्रधान जमऊपट्टी, तथा बी ई ओ शैलेंद्र तिवारी, ए आर पी उमेश दुबे ,राकेश पाल ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश उपाध्याय ,कमलेश उपाध्याय, प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी, सफाई कर्मी मूलचंद व जितेंद्र यादव, ग्रामीणों में सत्यदेव सिंह, एलआईसी अभिकर्ता रमेश सिंह, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश तिवारी, सुरेश सेठ, ज्ञानचंद, दाढ़ी तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता व पेशे से अध्यापक दिव्य प्रकाश सिंह सहित ग्राम सभा व क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई थानों की पुलिस व्यवस्था व एंबुलेंस लगाई गई थी।