श्री सर्वेश्वरी समूह वृक्षारोपण के कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर संपादित करता है।
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के द्वारा (वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ)सांसे हो रही है कम आओ पेड लगाये हम, के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से त्रिवेणी लगाओ जन जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए नव निर्मित नगर पंचायत रामगंज प्रतापगढ के प्रथम अध्यक्ष राकेश सिंह जी द्वारा अपने निजी आवास के समने प्राथमिक विद्यालय रामगंज प्रथम के तत्वावधान में त्रिवेणी का रोपण कर उपस्थित जन समुदाय के मध्य वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया।

पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने में वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बढता हुआ तापमान, घटती हुई आक्सीजन की मात्रा, विभिन्न प्रजातियों के साथ साथ मानव जीवन के अस्तित्व को भी चुनौती दे रहा है। अन्धाधुन्ध हो रहे वृक्षों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। जिसका निदान सिर्फ वृक्षारोपण है, उक्त बातें अध्यक्ष जी ने त्रिवेणी लगाने के दौरान उपस्थित जन समुदाय के मध्य कही
शाखा मंत्री जी द्वारा अध्यक्ष जी को शाखा उमरा प्रतापगढ का वार्षिक प्रतिवेदन 2023-2024 भेट कर त्रिवेणी (नीम, पीपल और वरगद)के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भोला सिंह, अजय कुमार उपाध्याय, प्रबल सिंह, आर बी, प्रधानाध्यापक राममिलन यादव, मिहिर कुमार के साथ साथ क्षेत्रीय लोंगो का सहयोग सराहनीय रहा