*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा व रामगंज में भाजपा के नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ* 

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा व रामगंज में भाजपा के नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ* 

*अपनी ही नगर पंचायत में सम्मानित व्यक्तियों की लिस्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम न होने से समर्थकों में भारी आक्रोश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा व रामगंज के तीन तीन नामित सभासदों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को दोपहर 2 नगर पंचायत रामगंज में एसडीएम पट्टी ने नामित

सभासद राम उजागर मिश्र श्रवण कुमार व बृजेश मनि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी तरह नगर पंचायत ढकवा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्र ने नामित सभासद जितेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पंकज सिंह शिवाकांत पांडेय,सुभाष चंद्र मोदनवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । वही कार्यक्रम के दौरान मंच पर सम्मिलित अतिथियों की लिस्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी का नाम न होने से उनके समर्थकों में काफी नाराजगी है। ई ओ प्रभार न्यायिक एसडीएम अनुराग सिंह के कहने पर अध्यक्ष का नाम बोला गया। नगर पंचायत ढकवा में 14 वार्डों के सदस्यों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी समेत कुल 15 की समिति थी। तीन सदस्यों के और शामिल होने से अब यह समिति 18 की हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एसडीएम न्यायिक अनुराग सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय ,नगर पंचायत अध्यक्ष ढकवा अशोक त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामगंज राकेश सिंह ,अंशु सिंह ,पिंटू सिंह , राजेश तिवारी, आदर्श मिश्र, भावना सिंह, बृजेश पांडेय,विनोद उपाध्याय,कालू उपाध्याय,संजय, निषाद,देवेंद्र मिश्र, सूर्यमणि मिश्र, अच्छे लाल दुबे,राजबहादुर मिश्र, संजय सिंह , महेंद्र मिश्र, श्याम बहादुर यादव ,विजय मिश्र,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे यह कार्यक्रम शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *