*बदलापुर ,बक्सा व तेजी बाजार की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ एक बदमाश घायल, दूसरा साथी फरार
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता- तीखी आवाज 24.com मछली शहर*
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के दिशा निर्देशन में अपराध एवं
अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तेजी बाजार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस टीम व
थाना बक्शा व थाना बदलापुर के संयुक्त टीम के साथ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-13/24 धारा-307,506,34 भादवि थाना तेजीबाजार जौनपुर से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त राहुल यादव पुत्र रामबली उर्फ बब्बन यादव निवासी ग्राम सरौली थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ में आज दिनांक-31.07.2024 को समय 1.50 बजे रात्रि में मैनुद्दीनपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।मिले इनपुट के आधार पर उक्त संयुक्त पुलिस द्वारा मैनुद्दीन नहर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी की एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए पुलिस के रुकने का इशारा करते ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे ,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा तथा दूसरा मोटरसाइकिल सवार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश की पहचान राहुल यादव पुत्र रामबली उर्फ बब्बन यादव निवासी ग्राम सरोली थाना तेजी बाजार के रूप में की गई । जिसे मौके से जीवन रक्षा हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, 01 खोखा कारतुस व 02 जिन्दा कारतुस बरामद हुआ है, जिसके सम्बन्ध में फर्द बरामदगी तैयार किया गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/24 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है जो जनपद जौनपुर सहित अयोध्या, बस्ती जिले के कई संगीन मुकदमे में वांछित चल रहा है । चेकिंग टीम में मुख्य रूप से:-
1.विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष तेजीबाजार जौनपुर
2. श्री उदय प्रताप सिंह प्र0नि0 थाना बक्शा जौनपुर मय हमराह
3. श्री रोहित मिश्रा थानाध्यक्ष बदलापुर जौनपुर मय हमराह
4. उ0नि0 श्रीभगवान यादव तेजीबाजार जौनपुर
5. का0 अमरजीत कन्नौजिया तेजीबाजार जौनपुर
6. का0 अमरजीत यादव तेजीबाजार जौनपुर
7. का0 दिग्विजय यादव तेजीबाजार जौनपुर सहित आदि अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
